OICL Assistant Syllabus 2025
OICL Assistant Syllabus 2025 : ओआईसीएल सहायक परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को टियर 1 और टियर 2 दोनों चरणों का सिलेबस ध्यानपूर्वक समझना चाहिए. प्रत्येक विषय जैसे रीजनिंग, गणित, अंग्रेज़ी, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक को कवर करना चाहिए. रोज़ाना करंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट का अभ्यास करें. पहले आसान चीज़ें पढ़ें और फिर धीरे-धीरे मुश्किल सवालों पर जाएं. रोज़ करंट अफेयर्स पढ़ें और मॉक टेस्ट देकर अपनी गति और सटीकता बढ़ाएं. साथ ही पुराने सालों के पेपर हल करें, इससे आपको परीक्षा का तरीका अच्छे से समझ में आएगा.
इस आर्टिकल में हम आपके लिए OICL Assistant Syllabus 2025 की चर्चा करेंगे, जिसमे टियर-1 & 2 परीक्षा पैटर्न को समझाया गया है. और साथ ही प्रत्येक विषय की टॉपिक वाइज चर्चा की गयी है.
ओआईसीएल सहायक परीक्षा 2025 में अंग्रेज़ी भाषा की समझ, तर्कशक्ति की क्षमता, सामान्य ज्ञान, मैथ और कंप्यूटर की मूल जानकारी जैसे अहम विषयों को शामिल किया गया है. यह परीक्षा न केवल विषय की जानकारी को ही नही बल्कि अभ्यर्थियों की कितनी तेजी और सटीकता से उत्तर दे सकता है इसकी जाँच की जाती है. उम्मीदवारों को चाहिए कि वे प्रत्येक विषय को गहराई से समझें और नियमित अभ्यास करें. परीक्षा पैटर्न की विस्तृत जानकारी निचे दी गयी है.
| Organization Name | Oriental Insurance Company Limited (OICL) |
| Post | Assistant |
| Mode of Exam | Online |
| Types of Questions | Objective Type Multiple Choice Questions |
| Number of Questions | Prelims- 100 Mains- 200 |
| Total Marks | Prelims- 100 Mains- 250 |
| Duration | Prelims-60 minutes Mains- 120 minutes |
| Selection Process | Tier 1, Tier 2, Regional Language Test |
| Location | Across India |
| Article | OICL Assistant Syllabus 2025 |
| Official Website | www.orientalinsurance.org.in |
ओआईसीएल सहायक परीक्षा 2025 में सफलता हासिल करने के लिए अभ्यर्थियों को Exam Pattern को समझना चाहिए. यह परीक्षा तीन चरणों में होती है: प्रीलिम्स, मेन्स और क्षेत्रीय भाषा परीक्षा. प्रीलिम्स स्क्रीनिंग परीक्षा होती है, जिसमें अंग्रेज़ी, रीजनिंग और अंकगणित से जुड़े प्रश्न होते हैं. मेन्स में पाँच अनुभाग होते हैं—अंग्रेज़ी, रीजनिंग, संख्यात्मक योग्यता, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान. प्रत्येक चरण में समय सीमा और नकारात्मक अंकन का विशेष ध्यान रखना ज़रूरी है. अंतिम चयन मेन्स और भाषा परीक्षा के आधार पर होता है. सही तैयारी के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न की गहराई से समझ बनानी चाहिए.
ओआईसीएल सहायक परीक्षा 2025 के टियर I पैटर्न को समझना सफल तैयारी के लिए अत्यंत आवश्यक है. इस प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जिनमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है. परीक्षा में अंग्रेज़ी भाषा, रीजनिंग एबिलिटी और न्यूमेरिकल एबिलिटी तीनों अनुभाग शामिल होते हैं. प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जायेगी. यह चरण केवल स्क्रीनिंग के लिए होता है और इसके अंक मेरिट में शामिल नहीं होते, लेकिन अगले चरण में प्रवेश करने के लिए अभ्यर्थियों को टियर 1 को पास करना अनिवार्य है.
| Name of Test | No. of Questions | Maximum Marks | Duration |
| Test of English Language | 30 | 30 | 20 minutes |
| Test of Reasoning | 35 | 35 | 20 minutes |
| Test of Numerical Ability | 35 | 35 | 20 minutes |
ओआईसीएल सहायक परीक्षा 2025 की टियर II (मैन्स परीक्षा) चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है. यह परीक्षा कुल 250 अंकों की होती है, जिसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं. प्रत्येक सही उत्तर पर 1.25 अंक दिए जाते हैं. परीक्षा में अंग्रेज़ी भाषा, रीजनिंग, संख्यात्मक अभियोग्यता, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान जैसे पाँच अनुभाग शामिल होते हैं. प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मैकिंगी होती है. टियर II में प्राप्त अंक ही अंतिम मेरिट सूची में जोड़े जाते हैं.
| Name of Test (Objective) | No. of Questions | Maximum Marks | Duration |
| Test of English Language | 40 | 50 | 30 minutes |
| Test of Reasoning | 40 | 50 | 30 minutes |
| Test of Numerical Ability | 40 | 50 | 30 minutes |
| Test of Computer Knowledge | 40 | 50 | 15 minutes |
| Test of General Awareness | 40 | 50 | 15 minutes |
OICL Assistant Syllabus 2025
ओआईसीएल (OICL) Assistant Syllabus 2025 को समझना अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है. इस परीक्षा में दो चरण होते हैं—प्रीलिम्स और मेन्स. प्रीलिम्स में अंग्रेज़ी भाषा, रीजनिंग और संख्यात्मक अभियोग्यता से प्रश्न पूछे जाते हैं. मेन्स परीक्षा में इन्हीं विषयों के साथ सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान भी शामिल होता है. अंग्रेज़ी में ग्रामर, क्लोज़ टेस्ट, और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन जैसे टॉपिक होते हैं. रीजनिंग में पजल्स, कोडिंग-डिकोडिंग, इनिक्वालिटी आदि शामिल हैं. संख्यात्मक अभियोग्यता में प्रतिशत, समय-दूरी, और डेटा इंटरप्रिटेशन से प्रश्न आते हैं. सामान्य ज्ञान में करंट अफेयर्स और बीमा सेक्टर की जानकारी आवश्यक है, जबकि कंप्यूटर में बेसिक ज्ञान पूछा जाता है.
| Official Website | Click here |
| New Updates | Click here |
| OICL Assistant Exam Syllabus PDF | Click here |
ANS. ओआईसीएल सहायक सिलेबस में रीजनिंग, गणित, अंग्रेज़ी, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक शामिल है.
ANS. ओआईसीएल सहायक परीक्षा प्री में 100 प्रश्न व मैन्स में 200 प्रश्न पूछे जायेंगे.
ANS. ओआईसीएल सहायक परीक्षा में 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जायेंगी.
GSSSB Fireman Driver Recruitment 2025: गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (जीएसएसबी) ने फायरमैन-सह-चालक भर्ती 2025…
SBI Specialist Officers Recruitment 2025: भारतीय स्टेट बैंक ने ओनी ऑफिसियल वेबसाइट पर वीपी वेल्थ…
RRB Group D Admit Card 2025: आरआरबी ग्रुप भर्ती डी भर्ती में निकाले गए 32,438…
Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर…
Gujarat Police Recruitment 2025: गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड (जीपीआरबी) ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर पीएसआई,…
BSF Constable Tradesman Syllabus 2025: बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए ऑफिसियल सिलेबस जारी…