Govt Teacher Vacancy: संस्कृत शिक्षा में होगी 3003 पदों पर सीधी भर्ती, भजनलाल सरकार ने युवाओं को दिया तोहफा
राजस्थान में संस्कृत शिक्षा विभाग ने युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए 3003 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। भर्ती के अंतर्गत अध्यापक, शारीरिक शिक्षक, पुस्तकालय अध्यक्ष और प्रयोगशाला सहायक के पद शामिल किए गए हैं।
संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर विभाग विभिन्न श्रेणियों के अध्यापकों की नियुक्ति करेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षक लेवल-1 और लेवल-2 के लिए 2,759 पदों पर भर्ती होगी। शारीरिक शिक्षक (थर्ड ग्रेड) के लिए 179, पुस्तकालय अध्यक्ष (थर्ड ग्रेड) के लिए 48, और प्रयोगशाला सहायक के लिए 17 पद निर्धारित किए गए हैं। इन सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
| विषय | टीएसपी पद | नॉन टीएसपी |
| अध्यापक लेवल-1 संस्कृत | 187 | 0 |
| अध्यापक लेवल-1 सामान्य | 422 | 27 |
| अध्यापक लेवल-2 संस्कृत | 319 | 70 |
| अध्यापक लेवल-2 हिन्दी | 156 | 18 |
| अध्यापक लेवल-2 अंग्रेजी | 202 | 19 |
| अध्यापक लेवल-2 सामाजिक विज्ञान | 272 | 24 |
| अध्यापक लेवल-2 गणित-विज्ञान | 970 | 73 |
हाल ही में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में संस्कृत शिक्षा विभाग में पदनामों को शिक्षा विभाग के समान बनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत, शारीरिक शिक्षा अनुदेशक ग्रेड–2 और ग्रेड-3 को अब वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक और शारीरिक शिक्षा अध्यापक कहा जाएगा। इसके अलावा, शारीरिक शिक्षा अध्यापक और लाइब्रेरियन ग्रेड-3 की योग्यता भी शिक्षा विभाग के मानकों के अनुरूप निर्धारित की गई है।
इस निर्णय के बाद संस्कृत शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षा अध्यापक के 179 और लाइब्रेरियन ग्रेड-3 के 48 रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। साथ ही, अध्यापक लेवल-1 और लेवल-2 के पदों की योग्यता भी प्रारंभिक शिक्षा विभाग के मानकों के अनुसार तय की जाएगी। सरकार के इस कदम से भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और समानता आधारित बनाने में मदद मिलेगी।
संस्कृत शिक्षा में हो रही 3003 पदों पर सीधी भर्ती इसकी सूचना तुरंत अपने मोबाइल पर पाने के लिए आप हमारे वेबसाईट से जुड़े रहे, नोटीफीकैशन जारी होते ही उसकी जानकारी यहाँ पर अपडेट कर डी जाएगी।
GSSSB Fireman Driver Recruitment 2025: गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (जीएसएसबी) ने फायरमैन-सह-चालक भर्ती 2025…
SBI Specialist Officers Recruitment 2025: भारतीय स्टेट बैंक ने ओनी ऑफिसियल वेबसाइट पर वीपी वेल्थ…
RRB Group D Admit Card 2025: आरआरबी ग्रुप भर्ती डी भर्ती में निकाले गए 32,438…
Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर…
Gujarat Police Recruitment 2025: गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड (जीपीआरबी) ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर पीएसआई,…
BSF Constable Tradesman Syllabus 2025: बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए ऑफिसियल सिलेबस जारी…